निरहुआ इंटरटेंमेंट की भोजपुरी फिल्‍म बॉर्डर’ का जलवा दूसरे सप्‍ताह में  भी यूपी- बिहार में देखने को मिल रहा है। लोगों को फिल्‍म बेहद पसंद आ रही है। यूं तो फिल्‍म की पूरी कास्‍ट ने अपने शानदार अभिनय से फिल्‍म को दर्शकों के दिलों तक पहुंचाया है। मगर इस मल्‍टी स्‍टारर फिल्‍म में भोजपुरिया फिटनेस आइकॉन विक्रांत सिंह राजपूत का भी जलवा दर्शकों के बीच देखने को मिल रहा है। फिल्‍म बॉर्डर’ में विक्रांत ने विनोद पांडे किरदार हैंजा आज उनकी पहचान भी बन गई लगती है। वजह है कि दर्शकों को भले उनका रियल नाम नहीं पतामगर विनोद पांडे की छवि में विक्रांत सिंह राजपूत को ही देखते हैं।

यही वजह है कि विक्रांत की एक्टिंग दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। खास कर दर्शक व्रिकांत के मूछों के दीवाने हो गए हैं। दर्शकों को उनकी मूछें भी खूब पसंद आई हैं। फिल्‍म में जब वे मूछों पर अपनी हाथ फेरते हैंतब दर्शकों में गजब का उत्‍साह देखने को मिला रहा है। इसके अलावा विक्रांत की तीरांदाजी भी दर्शकों को काफी पसंद आई है। फिल्‍म में विक्रांत हॉलीवुड के सुपर स्‍टार सिल्वेस्टर स्टालिन के जैसे रैंबो लुक में नजर आ रहे हैं। इस लुक से यूथ काफी प्रभावित हुए हैं। गौरतलब है कि फिल्‍म ‘बॉर्डरका दायरा काफी बड़ा हैजो आम देश भक्ति की फिल्‍मों से काफी अलग है। यही वजह है कि इसकी तारीफ रणवीर सिंहरोहित शेट्टीरीतेश देशमुखगणेश आचार्यसंजय मिश्रामनोज तिवारी जैसे लोग सराह चुके हैं।     

See Also

List of Upcoming Bhojpuri Movies With Release Date
Dinesh Lal Yadav 'Nirahua' Biography
Khesari Lal Yadav Biography
Pawan Singh Biography
Ravi Kishan Biography
Kajal Raghwani Biography
Previous Post Next Post