भोजपुरी एवं हिंदी की कई सुपर हिट फिल्‍में दे चुके सुपर स्‍टार विनय आनंद इन दिनों ओम साईं राम की भक्ति में लीन हो चुके हैं। तभी तो उन्‍होंने अपनी आवाज में ओम साईं राम के लिए एक गाना गाया है और आज कल उसे प्रमोट भी कर रहे हैं। विनय आनंद की सुरीली आवाज में ओम साईं राम की स्‍तुति काफी मनोरम और दिल को आनंदित करने वाली है। इस गाने में ओम साईं राम के प्रति प्रेम और स्‍नेह साफ झलकता है।
Vinay-Anand-OM-Sai-Ram-Album

विनय आनंद द्वारा गाये इस गाने को फ्लाइंग हॉर्सेस म्‍यूजिक इंटरटेंमेंट ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। ओम साईं राम गीत की गीतकार और संगीतकार कामिनी खन्‍ना है। इस गाने को खुद विनय आनंद ने ही प्रोड्यूस किया है और प्रजेंट किया है 7 ए जे वर्ल्‍ड इंटरटेंमेंट ने। इस भक्ति म्‍यूजिक के पीआरओ रंजन सिन्‍हा हैं। विनय आंनद को इस गाने से काफी उम्‍मीदें हैं। इस गाने को लेकर उनका कहना है‍ कि कामिनी खन्‍ना ने एक बेहतरीन गीत और संगीत बनाया है। यही वजह है कि ओम साईं राम नाम की धुन सीधे दिल में उतर जाती है।
उन्‍होंने कहा कि मुझे इस गाने को गाकर अद्भुत आनंद की अनुभूति हुई। इस वजह से मैं कह सकता हूं कि यह श्रोताओं को भी खूब पसंद आने वाली है। हालांकि ओम साईं नाथ को लेकर अभी तक बहुत सारे गाने बने। मगर यह उन सब से अलग और बिलकुल नया है। इसके संगीत के धुन किसी के भी दिल के तार को छू सकता है। मुझे लगता है कि ओम साईं नाथ के लिए मेरी यह पेशकश बेहद शानदार हैजो उनके आशीर्वाद के बिना असंभव है। ओम साईं नाथ सबों की सुनते हैं और कष्‍टों का निवारण करते हैं। उनके प्रति यह मेरी दिल से निकली आवाज है
Song :- Om Sai Ram
Singer :- Vinay Anand Lyrics :- Kaamini Khanna Music Director :- Kaamini Khanna Producer : Vinay Anand Presented by: 7 AJ World Entertainment PRO: Ranjan Sinha Managed By :- Mars Entertainment Company/ Label :Flying Horses Music Entertain..
Previous Post Next Post