खेसारी लाल यादव की फिल्म नागदेव के ट्रेलर यूट्यूब पे धूम मचा रहा है, आप ने देखा क्या? | Khesari Lal Yadav's film Naagdev's trailer released on youtube, did you see?   

खेसारी लाल यादव की फिल्म नागदेव के ट्रेलर यूट्यूब पे धूम मचा रहा है, आप ने देखा क्या? | Khesari Lal Yadav's film Naagdev's trailer released on youtube, did you see?
बैक टू बैक फिल्‍मों से भोजपुरी बॉक्‍स ऑफिस पर कब्‍जा जमा चुके सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव की एक और फिल्‍म नागदेव’ का ट्रेलर आ जारी हो गया हैजो अब वायरल हो गया है। म्‍यूजिक इंटरटेन म्‍यूजिक भोजपुरी के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज इस फिल्‍म के ट्रेलर को 24 घंटे से भी कम समय में 1,611,900 व्‍यूज मिलेजो खेसारीलाल की लोकप्रियता को साफ दर्शाता है। इस ट्रेलर की सबसे खास बात ये है कि इसमें वीएफएक्‍स पर काफी ध्‍यान दिया गया है। ट्रेलर देखकर पता चलता है कि फिल्‍म का 40 फीसदी हिस्‍सा वीएफएक्‍स के हवाले है। नागदेव’ खेसारीलाल यादव की पहली ग्राफिकल फिल्‍म हैजो जल्‍द ही सिनेमाघरों में होगी। फिल्‍म में एक बार फिर से खेसारीलाल यादव के अपोजिट काजल राघवानी नजर आ रही हैंजो नागिन के किरदार में हैं।

फिल्‍म नागदेव’ के ट्रेलर में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के अलावा भोजपुरी स्‍क्रीन के एवरग्रीन अभिनेता अवधेश मिश्रा का तिलस्‍मी अवतार भी मुख्‍य आकर्षण हैतो देव सिंह भी प्रभावित करते नजर आ रहे हैं। ट्रेड पंडितों का मानना है कि इस फिल्‍म में जिस स्‍तर पर ग्राफिक्‍स का इस्‍तेमाल हुआ हैवो भोजपुरी सिनेमा की तकनकी समृद्धि और विविधता को दर्शाता है। ताल-तलैयानदीसागरहरी-भरी वादियों और लोक-परलोक के दृश्य बेहद आश्चर्यजनक दिख रहे हैं। फ़िल्म के निर्देशक देव पांडे ने इस फिल्म में कई साहसी कदन उठाया है। फिल्म पीआरओ सर्वेश कश्‍यप-रामचन्द्र यादव हैं। 

यश एंड राज एंटरटेनमेंट और खेसारी एंटरटेनमेंट प्रस्तुतनीलाभ तिवारी फिल्म्स व रम्भा इंटरटेनमेंट की फ़िल्म नागदेव’ का निर्माण निलाभ तिवारीरामकरण गौड़ व रमेश सिंह ने किया है। निर्देशक देव पांडेय और लेखक मनोज के कुशवाहा हैं। संगीतकार मधुकर आनंद हैं। गीतकार प्यारेलाल यादव कविआजाद सिंहश्याम देहाती हैं। छायांकन आर आर प्रिंसनृत्य पप्पू खन्नाकानू मुखर्जी व रिक्की गुप्तामारधाड़ दिलीप यादवसंकलन गुरजंट सिंहकला अंजनी तिवारी है। मुख्य कलाकार खेसारीलाल यादवकाजल राघवानीअवधेश मिश्रादेव सिंहप्रिया शर्मासंजय महानंदसमर्थ चतुर्वेदीअनूप अरोरामाया यादवरीतू पांडेयरोहित सिंह मटरूआदि हैं।
Previous Post Next Post