अजय देवगन (Ajay Devgan) की फिल्‍म फूल और कांटे की याद दिलाने वाली है यश कुमार (Yash Kumar) की फिल्‍म ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ Kasam Paida Karne Wale Ki 2 का फर्स्‍ट लुक

Yash Kumar की फिल्‍म ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ Kasam Paida Karne Wale Ki 2 का फर्स्‍ट लुक
मकर संक्रांति के मौके पर जारी हुआ एक्‍शन किंग यश कुमार की फिल्‍म ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ का फर्स्‍ट लुक
1991 में सुपर स्‍टार अजय देवगन ने फिल्‍म फूल और कांटे से अपने फिल्‍मी करियर की शुरूआत की थी। तब उनका दो चलती बाईक पर खड़ा होकर आना लोगों को खूब पंसद आया था। कुछ ऐसा ही अब भोजपुरी सिनेमा स्‍क्रीन पर इस समर देखने को मिलने वाला है। भोजपुरी में अजय देवगन की जगह यश कुमार (Yash Kumar) अपनी सुपर डूपर हिट फिल्‍म ‘कसम पैदा करने वाले की’ Kasam Paida Karne Wale Ki 2 के सिक्‍वल में नजर आने वाले हैं। यानी फिल्‍म ‘कसम पैदा करने वाली की 2’ में यश बाइक से इंट्री करने वाले हैं। यह देखने को मिला है उनकी फिल्‍म के फर्स्‍ट लुक में, जो मकर संक्रांति के मौके पर आज आउट किया गया है। उनका यह एक्‍शन कुक्‍कू कोहली की फिल्‍म फूल और कांटे की याद दिलाने वाली है।
बस दोनों एक्‍शन में फर्क इतना सा है कि अजय ने यह स्‍टंट आदमी के साथ किये थे, लेकिन यश कुमार अजय देवगन से एक कदम आगे जाकर ये स्‍टंट को दो कुत्ते और सांप के साथ करते नजर आये हैं। इसमें दो कुत्ते दो बाइक चला रहे हैं और उस पर यश कुमार हाथ में सांप और डमरू लिये नजर आ रहे हैं। फिल्‍म का फुर्स्‍ट लुक काफी लुभवाना है और यह दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाला है। फिल्‍म ‘कसम पैदा करने वाली की 2’ का निर्माण यश कुमार एंटरटेनमेंट के जरिये किया जा रहा है।
फ़िल्म में यश कुमार के साथ अंजना सिंह, निधि झा, आकांछा दुबे, जया पांडेय, संजय पांडेय, देव सिंह, महेश आचार्य, राधे मिश्रा, अरुण काका, विनोद मिश्रा, आदि नज़र आएंगे। निर्देशक संजय श्रीवास्‍तव हैं। संगीत मुन्‍ना दुबे और गीत प्‍यारे लाल यादव, राजेश मिश्रा, मुन्‍ना दुबे और प्रकाश बारूद का है। पीआरओ सर्वेश कश्‍यप हैं। कथा यश कुमार और वीरू ठाकुर का है। पटकथा और संवाद वीरू ठाकुर ने तैयार किया है। डीओपी जहांगीर सैय्यद हैं। एक्‍शन प्रदीप खड़का और कोरियोग्राफी प्रवीण सेलार का है। कार्यकारी निर्माता शैलेंद्र सिंह हैं।
Previous Post Next Post